मैंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ये एक अच्छा कदम है, टैरिफ-जुर्माने के फैसले के बीच बोले ट्रंप

ट्रंप की यह टिप्पणी रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर उनके तीखे हमले और व्हाइट हाउस द्वारा अमेरिका को सभी निर्यातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने के फैसले के कुछ दिनों बाद आई है।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस दावे के बारे में निश्चित नहीं हैं। ट्रंप ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं। यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है। ANI द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कि क्या उनके मन में जुर्माने का कोई निश्चित आंकड़ा है और क्या वह पीएम मोदी से बात करने जा रहे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये जवाब दिया।

Trump Modi

ट्रंप बना रहे रूस से तेल नहीं खरीदने का दबाव (AP)

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

ट्रंप की यह टिप्पणी रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर उनके तीखे हमले और व्हाइट हाउस द्वारा अमेरिका को सभी निर्यातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने के फैसले के कुछ दिनों बाद आई है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सैन्य उपकरण और तेल खरीदते रहने के बावजूद दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ और व्यापार बाधाओं को बनाए रखने के लिए भारत की आलोचना की थी।

End of Feed