परमाणु संयंत्रों की निगरानी की इजाजत नहीं दी तो रद्द कर दूंगा बैठक, ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी

ईरान के इंकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं। ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि तेहरान अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से कराने की यदि इजाजत नहीं देता है तो वह अगली दौर की बैठक रद्द कर देंगे।

Trump threatens Iran: युद्ध खत्म करने को लेकर बीते दिनों अमेरिका और ईरान के बीच स्विटजरलैंड के बर्गेनस्टॉक में बातचीत हुई है। 14 प्वाइंट वाले 'मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडिंग' में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है तो कुछ पर अभी खींचतान जारी है। इसी में से एक है ईरान के परमाणु संयंत्रों का निरीक्षण का मुद्दा। ईरान ने अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी की इजाजत देने से इंकार किया है। इस इंकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं। ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि तेहरान अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से कराने की यदि इजाजत नहीं देता है तो वह अगली दौर की बैठक रद्द कर देंगे।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

सही समय पर IAEA तेहरान जाएगा-ट्रंप

पेन्सिलवेनिया में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने निरीक्षण पर अमेरिकी चिंताओं को खारिज कर दिया। इस सवाल पर कि समझौते के तहत क्या यूएन के निरीक्षक ईरान में तैनात होंगे। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पहले ही सिद्धांत के रूप में इसके लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा, 'वे गलत थे। वे जानते हैं कि वे गलत हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने हमसे कहा कि वे निरीक्षण की इजाजत देंगे। यदि वे अब इससे मुकरते हैं तो मैं अभी बैठक रद्द कर दूंगा।' यह पूछे जाने पर आईएईए के सदस्य ईरान कब जाएंगे, ट्रंप ने कोई समय सीमा नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि वे सही समय पर वहां मौजूद होंगे।

End of Feed