रूस में प्लेग के संदिग्ध मामले पर चिंता गहराई, पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, WHO ने भी मांगी रिपोर्ट

इससे पहले भी ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि यदि रूस में प्लेग की स्थिति बिगड़ती है या मदद की आवश्यकता होती है, तो अमेरिका सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

Plague Case in Russia: रूस के साइबेरिया स्थित एक अनुसंधान संस्थान (Research Institute) में न्यूमोनिक प्लेग (Pneumonic Plague) का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह इस गंभीर मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोन कॉल करने वाले हैं। बता दें कि परीक्षण के दौरान लैब में टेस्ट ट्यूब टूटने से एक रिसर्चर की मौत हो गई थी।

Plague in Russia

रूस में प्लेग पर गहराई चिंता (AI Image)

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से गहन चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि अमेरिकी खुफिया समुदाय इस संदिग्ध मामले के बारे में क्या कह रहा है, तो उन्होंने बताया कि अमेरिका इस विषय पर बहुत गहन चर्चा कर रहा है। ट्रंप ने कहा, हमारी पुतिन के साथ बहुत जल्द कॉल शेड्यूल है और हम शायद इस मामले पर विस्तृत जानकारी साझा कर पाएंगे।

End of Feed