अमेरिका-ईरान के बीच कब होगी दूसरे दौर की वार्ता? ट्रंप बोले- सोमवार को इस्लामाबाद में होंगे अमेरिकी अधिकारी

Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान में होंगे, जहां पर ईरान के साथ दूसरे दौर की आमने-सामने की बातचीत होगी।

Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों के बीच इस्लामाबाद में पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद दूसरे दौर की बातचीत की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हलचल तेज हो गई हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा दावा किया है।

trump new

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ बातचीत के लिए सोमवार को पाकिस्तान में होंगे। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस बार बैठक में कौन-कौन शामिल होने वाला है। पहले दौर की वार्ता की अगुवाई करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यालय और व्हाइट हाउस से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

End of Feed