Iran Protests: क्या ईरान में उतरेगी अमेरिकी सेना? ट्रंप बोले- आजादी दिलाने के लिए हम तैयार

Iran Protests: ईरान में महंगाई और रियाल की गिरावट के कारण 50 से ज्यादा शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ी तो हस्तक्षेप करेगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा हुई तो अमेरिका “कड़े और प्रभावी कदम” उठाएगा, हालांकि जमीनी सैन्य कार्रवाई से इनकार किया।

Iran Protests: ईरान में बिगड़ते हालात पर अमेरिका की कड़ी नजर है। महंगाई और ईरान मुद्रा रियाल में आई गिरावट की वजह से तेहरान सहित ईरान के 50 से ज्यादा शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हर हाल में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर “मदद के लिए तैयार” है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के कई शहरों में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं।

Untitled design (25)

ईरान को आजादी दिलाने के लिए अमेरकिा तैयार: ट्रंप।(फोटो सोर्स: AP)

ईरान की आजादी में हम करेंगे मदद: ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान “आजादी की ओर देख रहा है”, साथ ही चेतावनी दी कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा हुई तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इसका मतलब जमीनी सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि “कड़े और प्रभावी कदम” उठाए जा सकते हैं।

End of Feed