US Iran Tension: ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का किया एलान, होर्मुज में अब क्या करने जा रहा अमेरिका?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक व्यापार को सुरक्षित करने के लिए एक बड़े सैन्य और कूटनीतिक मिशन की घोषणा की है। इस अभियान का नाम “प्रोजेक्ट फ्रीडम” रखा गया है। ट्रंप के अनुसार, कई देशों ने अमेरिका से गुहार लगाई है कि उनके जहाज जो वर्तमान में होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रतिबंधित और तनावपूर्ण क्षेत्र में फंसे हुए हैं, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़े सैन्य और कूटनीतिक मिशन का ऐलान किया है।

US Iran Talks

ट्रंप ने होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का किया एलान। (फोटो साभार: AI)

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से अपने जहाजों को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। ये जहाज वर्तमान में 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के प्रतिबंधित जलमार्गों में फंसे हुए हैं।

End of Feed