US में भारतीय सबसे ज्यादा कमाने वाले प्रवासी; पाकिस्तान-बांग्लादेश वेलफेयर पर निर्भर; ट्रंप की नई लिस्ट में खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश और नेपाल सहित कई देशों की सूची जारी की, जिसमें इन देशों से आने वाले प्रवासियों को मिलने वाली कल्याण और सहायता की दरों को उजागर किया गया है। हालांकि, इस सूची में भारत का नाम नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक नई सूची सार्वजनिक की है। इस सूची में उन देशों का जिक्र किया गया है, जिनसे अमेरिका आने वाले प्रवासियों को सरकारी कल्याण और सहायता योजनाओं का लाभ मिलता है। खास बात यह रही कि इस सूची में पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल और भूटान जैसे देशों के नाम तो शामिल हैं, लेकिन भारत का जिक्र कहीं नहीं है।

अमेरिका में भारतीय प्रवासी आत्मनिर्भर।

अमेरिका में भारतीय प्रवासी आत्मनिर्भर। (फोटो- AI)

लिस्ट में 120 देश शामिल

‘इमिग्रेंट्स वेल्फेयर रिसिपिएंट रेट्स बाय कंट्री ऑफ ओरिजिन’ नाम से जारी इस लिस्ट में दुनिया के करीब 120 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ट्रंप ने यह आंकड़े अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा किए। चार्ट में यह बताया गया है कि अलग-अलग देशों से आए कितने प्रतिशत प्रवासी परिवार अमेरिका में किसी न किसी तरह की सरकारी सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

End of Feed