उत्तर कोरियाई शासक से मुलाकात कर सकते हैं ट्रंप, बताया किस जगह पर किम जोन्ग उन से मिल सकते हैं

डोनाल्ड ट्रंप 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अगस्त में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अपनी प्रस्तावित एशिया यात्रा के दौरान वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोन्ग उन से मिल सकते हैं। ट्रंप का यह बयान वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच रिश्ते सुधारने की एक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस में एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि अपनी यात्रा के दौरान क्या वह किम जोन्ग उन से मिलने के बारे में सोच रहे हैं, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने जवाब में कहा कि 'मैं उनसे मुलाकात कर सकता हूं। यह काफी रोमांचकारी होगा। हमें उनके साथ आगे बढ़ना होगा।'

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में APEC सम्मेल

डोनाल्ड ट्रंप 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अगस्त में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। उनके इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि ट्रंप एक बार फिर किम के साथ व्यक्तिगत कूटनीति की पहल कर सकते हैं।

End of Feed