क्या रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत? ट्रंप का दावा- PM मोदी ने किया व्यक्तिगत वादा

Russian Oil Purchase: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे व्यक्तिगत वादा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और ट्रंप ने अगस्त में भारत पर रूसी तेल खरीदी को लेकर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था।

Russian Oil Purchase: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे व्यक्तिगत वादा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की। बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और ट्रंप ने अगस्त में भारत पर रूसी तेल खरीदी को लेकर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था जिसके बाद टैरिफ बढ़कर कुल 50 फीसदी हो गया।

Modi Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं। हालांकि, यह बदलाव तत्काल नहीं होगा, बल्कि थोड़े समय में होगा। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने तत्काल प्रतिक्रिया के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

End of Feed