चीन से मिले गिफ्ट को डस्टबिन में फेंक आए ट्रंप, जानें एयरपोर्ट पर चीनी सामानों के साथ अमेरिकी अधिकारियों ने क्या-क्या किया

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, जिसमें अमेरिकी डेलिगेशन ने सुरक्षा और जासूसी के डर से चीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए गिफ्ट्स, प्रेस क्रेडेंशियल्स और ‘बर्नर फोन’ तक को नष्ट कर दिया या वहीं छोड़ दिया। शी जिनपिंग के साथ मुलाकात को ऐतिहासिक बताया गया, लेकिन किसी बड़े विवादित मुद्दे पर ठोस समझौता नहीं हुआ। यात्रा के दौरान दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों और पत्रकारों के बीच कई बार तनाव और नोकझोंक भी देखने को मिली। व्यापार, तकनीक, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन मतभेद बरकरार हैं।

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की तीन दिवसीय यात्रा करके वापस अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई, जिसे ट्रंप ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है। ट्रंप की इस यात्रा पर दुनिया की निगाहें टिकी थी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किसी भी विवादस्पद मुद्दे पर चर्चा या फिर समझौता नहीं हुआ है।

trump

चीन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद अमेरिका लौटे ट्रंप। AP

इसी बीच इस दौरे को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इसे जासूसी का डर कहें या डेटा चोरी की चिंता,ट्रंप के डेलिगेशन ने 'एयर फोर्स वन' विमान पर सवार होने से पहले, चीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए गिफ्ट्स और सामानों को नष्ट कर दिया। कुछ गिफ्ट्स तो अमेरिकी अधिकारी, चीन में ही छोड़कर चले आए।

End of Feed