मलेशिया यात्रा पर ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया के साथ युद्धविराम समारोह में हुए शामिल, नोबेल प्राइज पर टिकीं नजरें!

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जुलाई में पांच दिनों तक युद्ध चला, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए, जो दोनों देशों के बीच आधुनिक समय की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक है।

थाईलैंड और कंबोडिया ने रविवार को एक विस्तारित युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए। ट्रंप की आर्थिक दबाव की धमकियों ने दोनों देशों को इस साल की शुरुआत में अपनी विवादित सीमा पर झड़पें रोकने के लिए मजबूर हुए थे। इस समझौते के पहले चरण के तहत थाईलैंड कंबोडियाई कैदियों को रिहा करेगा और कंबोडिया भारी तोपखाना वापस बुलाना शुरू करेगा। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक स्थिति पर नजर रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लड़ाई फिर से शुरू न हो।

Thailand cambodia

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद (AP)

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने बताया ऐतिहासिक दिन

ट्रंप ने कहा, हमने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में बहुत से लोगों का कहना था कि यह नहीं किया जा सकता। कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि यह समझौता स्थायी शांति की नींव रखता है। कुआलालंपुर में आयोजित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में पहुंचने के बाद यह समारोह ट्रंप का पहला कार्यक्रम था।

End of Feed