Trump Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आज एक बार फिर हमला हुआ है। ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। हमलावर को भी पकड़ लिया गया है। ट्रंप पर हमला उस समय हुआ जब वो व्हाइट हाउस के वॉशिंगटन हिल्टन के बैंक्वेट हॉल में मौजूद थे, जहां वो व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCA) में शामिल हुए थे।
कब, कैसे और कहां हुआ ट्रंप के कार्यक्रम में हमला
ट्रंप पर आज कब हमला हुआ? When was Trump attacked today?
ट्रंप के कार्यक्रम में यह सुरक्षा घटना रात करीब 8:45 बजे (EDT) उस समय हुई, जब डिनर कार्यक्रम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लॉबी से “तेज और लगातार आवाजें” आईं। बाद में पता चला कि गोली चली है। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि किसी हमलावर ने गोली चलाई थी। इस हमले में एक सुरक्षा अधिकारी के घायल होने की खबर है।
ट्रंप पर आज कहां हुआ हमला? Where was Trump attacked today?
ट्रंप पर यह हमला आज अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुई है। ट्रंप यहां के Washington Hilton में मौजूद थे, जब उनके कार्यक्रम में हमलावर ने गोली चलाई।ट्रंप पर आज कैसे हुआ हमला? How was Trump attacked today?
हालांकि हमलावर ने गोली सीधे ट्रंप पर तो नहीं चलाई, उसका मकसद क्या था, ये अभी पता नहीं चला है, लेकिन जहां यह कार्यक्रम था, वहां सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल रहे हैं। आमतौर पर यह आम लोगों के लिए खुला रहता है और सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रूप से बॉलरूम तक सीमित रहती है। इसी वजह से पहले भी लॉबी और अन्य सार्वजनिक जगहों पर विरोध या व्यवधान की घटनाएं सामने आती रही हैं।
हमले के समय ट्रंप के साथ और कौन-कौन थे मौजूद? Who was with Trump?
जिस समय ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चली उस समय कई और महत्वपूर्ण शख्सियतें वहां मौजूद थीं, जिसमें अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलिना ट्रंप (Melania Trump) और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) शामिल थे। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सैकड़ों पत्रकार, सेलिब्रिटी और नेता राष्ट्रपति के संबोधन का इंतजार कर रहे थे। इसके तुरंत बाद हॉल को खाली कराया गया और नेशनल गार्ड के जवानों ने इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया। लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन दोबारा प्रवेश रोक दिया गया। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने 5 से 8 गोलियों की आवाज सुनी।
ट्रंप के कार्यक्रम में किसने गोली चलाई? (Who attacked on Trump's Event)
ट्रंप के कार्यक्रम में जिस हमलावर ने गोली चलाई थी, उसे FBI ने पकड़ लिया है। संदिग्ध शूटर कैलिफोर्निया का रहने वाला 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन है। एफबीआई ने कहा कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और उसका वाशिंगटन स्थित कार्यालय गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रहा है।
ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलने के बाद सहमे लोग (फोटो- AP)
कैसे बची ट्रंप की जान? How did Trump survive?
जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई दी, ट्रंप का सुरक्षा दस्ता, जिसमें सीक्रेट सर्विस की टीम तैनात रहती है, हरकत में आई और ट्रंप को सुरक्षित वहां से निकाल कर ले गई। ट्रंप के साथ-साथ फर्स्ट लेडी मेलिना ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी सीक्रेट सर्विस की टीम ने वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। अमेरिकी अटॉर्नी Jeanine Pirro ने एक वीडियो जारी कर बताया कि गोली की आवाज के बाद उन्हें भी बॉलरूम से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि अब पूरे होटल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीक्रेट सर्विस के पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद होटल के बाहर भारी सुरक्षा घेरा बना दिया गया। डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस और संघीय एजेंसियों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया और मेहमानों व आसपास मौजूद लोगों को पीछे हटने और सुरक्षित रहने के निर्देश दिए। होटल को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों पत्रकार और सेलिब्रिटी घबराकर टेबलों के नीचे छिपते और दरवाजों को बंद करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस लोगों को होटल से दूर रहने और पीछे हटने के निर्देश देती दिखी, जबकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं।सबसे बड़ी सुरक्षा चूक
ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति के तौर पर इस डिनर में शामिल हुए थे। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनरॉ में पत्रकार, सरकारी अधिकारी और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग शामिल होते हैं। हालांकि पहले भी सुरक्षा से जुड़े छोटे-मोटे अलर्ट सामने आए हैं, लेकिन इस तरह की घटना को इस आयोजन के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है।
