ट्रंप को ले डूबेगी ईरान से दुश्मनी! लोकप्रियता में आई गिरावट, सर्वे में 63 फीसदी अमेरिकी नाखुश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है। सर्वे में बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर चिंताओं के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग दूसरे कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

Trump Approval Rating: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में लगातार आ रही गिरावट ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है। हालिया सर्वे में सामने आया है कि बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ जारी संघर्ष ने जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बड़ी तादाद में लोग ट्रंप सरकार के आर्थिक प्रबंधन और विदेश नीति से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप की लोकप्रियता हो रही कम

एनबीसी न्यूज डिसीजन डेस्क के सर्वे के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कामकाज से महज 37 फीसदी लोग ही संतुष्ट हैं, जबकि 67 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं। इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के सबसे आंकड़े के तौर पर देखा जा रहा है। सर्वे के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आगामी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के सामने चुनौतियां बढ़ सकती हैं। खासकर तब, जब ट्रंप ने 2024 के चुनाव में महंगाई पर काबू पाने और विदेशी संघर्षों से दूर रहने का वादा किया था।

End of Feed