हाथ धोकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पीछे पड़े ट्रंप, 10 करोड़ डॉलर की कटौती का निर्देश

Harvard University Row: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने संघीय एजेंसियों को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ लगभग 10 करोड़ डॉलर के अनुबंध को रद्द करने के लिए कहा है। सामान्य सेवा प्रशासन के एक मसौदा पत्र में एजेंसियों को यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंधों की समीक्षा करने और वैकल्पिक संस्था की तलाश करने का निर्देश दिया गया है।

Harvard University Row: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने संघीय एजेंसियों को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ लगभग 10 करोड़ डॉलर के अनुबंध को रद्द करने के लिए कहा है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने पहले ही यूनिवर्सिटी के लिए अनुसंधान के संबंध में 2.6 अरब डॉलर से अधिक संघीय अनुदान रद्द कर दिया है, जिसने प्रशासन की ओर से अपनी कई नीतियों में बदलाव की मांग को ठुकरा दिया है।

Donald Trump Harvard

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर फिर बड़ी कार्रवाई

सामान्य सेवा प्रशासन के एक मसौदा पत्र में एजेंसियों को यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंधों की समीक्षा करने और वैकल्पिक संस्था की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन मंगलवार को पत्र भेजने की योजना बना रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सबसे पुरानी और सबसे संपन्न यूनिवर्सिटी हार्वर्ड के खिलाफ तीखी टिप्पणी की है तथा इसे उदारवाद और यहूदी-विरोध का अड्डा बताया है।

End of Feed