टोरंटो में पहली बार आधिकारिक तौर से 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा “दिवाली दिवस”; मेयर ओलिविया चाउ ने किया ऐलान

कनाडा के टोरंटो में 20 अक्टूबर 2025 को पहली बार आधिकारिक रूप से “दिवाली दिवस” घोषित किया गया। मेयर ओलिविया चाउ ने इस ऐतिहासिक घोषणा की और दिवाली को प्रकाश, आशा और अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। इस अवसर पर शहर ने दक्षिण एशियाई समुदाय के योगदान और विविधता की शक्ति को भी सम्मानित किया।

Toronto Diwali Day 2025: कनाडा के टोरंटो शहर ने 20 अक्टूबर 2025 को पहली बार आधिकारिक रूप से “दिवाली दिवस” घोषित किया है। इस ऐतिहासिक घोषणा की घोषणा मेयर ओलिविया चाउ ने सोमवार को सिटी हॉल में आयोजित एक जनसभा के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने दिवाली को केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि प्रकाश की अंधकार पर, आशा की निराशा पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में, जब समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, यह समझना आवश्यक है कि विविधता और समावेशिता ही हमारी असली ताकत हैं, और टोरंटो शहर इस सिद्धांत को पूरी निष्ठा के साथ अपनाने वाला है।

Toronto Officially Declares October 20 as Diwali Day (Photo: ANI)

टोरंटो ने आधिकारिक तौर पर 20 अक्टूबर को दिवाली दिवस किया घोषित (फोटो: ANI)

भारतीयों के योगदान को सम्मान देने के लिए

टोरंटो में भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घोषणा को साझा किया और इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय और शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने में भारतीय समुदाय के योगदान की मान्यता के रूप में प्रस्तुत किया। दूतावास ने यह भी बताया कि यह निर्णय टोरंटो के बहुसांस्कृतिक माहौल और विभिन्न समुदायों के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत करेगा।

End of Feed