आज का इतिहास, 9 अक्टूबर : पाकिस्तान में मलाला यूसुफजई पर तालिबानी हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 12:15 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 09 October in Hindi: पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई पर तालिबान के घातक हमला किया था। जानिए और देश दुनिया में क्या-क्या हुआ था।

Today History (Aaj ka itihas) : नौ अक्टूबर का दिन इतिहास में 15 साल की एक किशोरी पर तालिबान के घातक हमले का साक्षी है। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई की बीबीसी के जरिए गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने उसपर हमला किया और सिर में गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की।

Malala Yousafzai

मलाला यूसुफजई

स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौंसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पाने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर हैं, ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

End of Feed