अंतरिक्ष से लौटे चीनी यात्री: ऐसा करने वाला होगा पहला देश होगा चीन, रूस-अमेरिका भी छोड़ देगा पीछे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2023, 03:05 PM IST

China Space Station: चीन एकमात्र ऐसा देश होगा, जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा, क्योंकि रूस का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) कई देशों की एक सहयोगात्मक परियोजना है। आईएसएस 2030 तक सेवा से बाहर हो जाएगा।

China Space Station: चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का छह महीने लंबा मिशन पूरा करने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री 'शेनझोउ-15' मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के जरिये रविवार को धरती पर सकुशल लौट आए। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) ने बताया कि 'शेनझोउ-15' अंतरिक्ष यात्री-फेई जुनलोंग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू को लेकर सुबह छह बजकर 33 मिनट (बीजिंग के समयानुसार) पर आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र स्थित डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरा।

अंतरिक्ष से लौटे चीनी यात्री: ऐसा करने वाला होगा पहला देश होगा चीन, रूस-अमेरिका भी छोड़ देगा पीछे

सूएमएसए ने घोषणा की कि जुनलोंग, क्विंगमिंग और लू ने छह महीने का अंतरिक्ष स्टेशन अभियान पूरा किया। एजेंसी से घोषणा की कि अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है और 'शेनझोउ-15' मानयुक्त मिशन सफल रहा।

End of Feed