इजरायली सेना ने गाजा में बंधक बनाए गए तीन लोगों के शव किए बरामद, हमास ने किया था अगवा

इजरायली ने गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए तीन लोगों के अवशेष बरामद किए हैं। 7 अक्तूबर 2024 को हमास के आतंकी हमले के बाद कई लोगों को अगवा किया गया था।

Israeli Hostages: इजरायली सेना ने कहा है कि उसने गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए तीन लोगों के अवशेष बरामद किए हैं। इनकी पहचान योनातन समेरानो, 21, ओफ्रा केदार, 70 और शे लेविंसन, 19 के रूप में की गई है। कोबी समेरानो ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके बेटे योनातन की मौत हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में हो गई थी और उसके शव को गाजा ले जाया गया। समेरानो ने कहा कि अवशेष उस दिन लौटाए गए जब उनके बेटे का 23वां जन्मदिन होता।

Isreal IDF

इजरायली सेना ने तीन बंधकों के शव बरामद किए

बंधकों को वापस लाने का अभियान लगातार जारी

सेना ने रिकवरी ऑपरेशन के बारे में कोई विवरण नहीं दिया, और यह स्पष्ट नहीं था कि हवाई हमला इससे संबंधित था या नहीं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, बंधकों को वापस लाने का अभियान लगातार जारी है और ईरान के खिलाफ अभियान के साथ-साथ चल रहा है। कोबी समेरानो ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके बेटे के अवशेष योनातन के 23वें जन्मदिन पर लौटाए गए।

End of Feed