इजराइल के साथ जंग में ईरान में मारे गए 935 लोग, 38 बच्चे और 132 महिलाएं शामिल

ईरान-इजराइल संघर्ष में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब यह 900 से पार जा चुकी है। सरकारी और गैर-सरकारी स्रोतों के बीच भिन्नता के बावजूद यह स्पष्ट है कि युद्ध की कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है।

ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य संघर्ष के 12वें दिन, ईरान ने मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़ाकर 935 कर दी है। सोमवार को ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' (IRNA) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि मृतकों में कितने सैन्यकर्मी और कितने नागरिक शामिल हैं।

End of Feed