ब्रिटेन के शाही परिवारों के समारोहों में भारत के साथ जुड़ाव महारानी विक्टोरिया के समय से

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2023, 03:16 PM IST

महारानी विक्टोरिया अपने सभी प्रमुख शाही समारोहों में भारतीयता को शामिल करने वाली ब्रिटिश शाही परिवार की पहली सदस्य थीं और अब 200 साल बाद महाराजा चार्ल्स तृतीय के इस सप्ताहांत में होने वाले राज्याभिषेक में यह इतिहास परिलक्षित होगा।

लंदन: महारानी विक्टोरिया अपने सभी प्रमुख शाही समारोहों में भारतीयता को शामिल करने वाली ब्रिटिश शाही परिवार की पहली सदस्य थीं और अब 200 साल बाद महाराजा चार्ल्स तृतीय के इस सप्ताहांत में होने वाले राज्याभिषेक में यह इतिहास परिलक्षित होगा। ब्रिटिश मूल की भारतीय इतिहासकार और लेखक श्राबणी बसु ने यह बात कही।

British Royal Family

ब्रिटिश रॉयल फैमिली

लंदन में रहने वाली श्राबणी ने ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्स्ट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ द क्वीन्स क्लोजेस्ट कॉन्फिडेंट’ किताब लिखी है। इस पर फिल्म भी बनी जो ऑस्कर में नामित हुई थी। फिल्म में विक्टोरिया का किरदार डेम जूडी डेंच ने निभाया था। श्राबणी ने दावा किया कि शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले समारोह के परिसर की साज-सज्जा भारत के प्रति महारानी विक्टोरिया के लगाव की झलक पेश करेगी।

End of Feed