H1B वीजा के लिए 100000 डॉलर का शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा

अमेरिका में काम कर रहे लाखों भारतीय पेशेवरों को झटका देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एच-1बी वीजा शुल्क को बढ़ाकर सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर करने का प्रावधान किया है। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह भारी-भरकम शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा।

H1B वीजा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि एच1बी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क केवल नये आवेदकों पर लागू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर किए जाने का प्रावधान है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

h1b visa (2)

एच1बी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का शुल्क केवल नये आवेदकों पर लागू (फोटो- Canva)

End of Feed