Thailand Visa Policy: थाईलैंड ने 90 से अधिक देशों के लिए वीजा-मुक्त प्रवास की अवधि की कम, क्यों उठाया यह कदम?

Thailand Visa Policy: थाईलैंड ने उन सभी 90 देशों के लिए अपनी 60-दिन की वीजा-मुक्त नीति खत्म कर दी है, जिन्हें पहले यह सुविधा मिली हुई थी। जानिए क्यों उठाया यह कदम?

Thailand Visa Policy: थाईलैंड ने उन सभी 90 देशों के लिए अपनी 60-दिन की वीजा-मुक्त नीति खत्म कर दी है, जिन्हें पहले यह सुविधा मिली हुई थी, जिसमें भारत भी शामिल है। यह कदम सुरक्षा जांच को और कड़ा करने और विदेशी नागरिकों से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। भारतीय यात्रियों के लिए, इसका मतलब यह होगा कि वे वापस उसी 30-दिन की वीज़ा-मुक्त रहने की व्यवस्था पर लौट आएंगे जो जुलाई 2024 में थाईलैंड द्वारा छूट की अवधि बढ़ाए जाने से पहले लागू थी।

Thailand Visa Policy

प्रतीकात्मक फोटो

इस घोषणा की जानकारी थाईलैंड सरकार के X अकाउंट पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई।

End of Feed