6 साल में चरम पर पाकिस्तान में आतंकवाद, रिपोर्ट में दावा- 2023 में हुई 1500 से ज्यादा मौतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 02:34 PM IST

2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 1,524 लोगों की मौत हुई जबकि 1,463 लोग घायल हुए। इसके अनुसार, मारे गए लोगों में लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

Pakistan News: पाकिस्तान में 2023 के दौरान आतंकवाद के कारण मौतों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई हैं। इसमें हिंसा से संबंधित कुल मौतें छह साल के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित प्रांतों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल रहे। एक थिंक टैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Terror Group

पाकिस्तान में आतंकवाद

इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्ट्डीज (सीआरएसएस) द्वारा तैयार की गई वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 1,524 लोगों की मौत हुई जबकि 1,463 लोग घायल हुए। इसके अनुसार, मारे गए लोगों में लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

End of Feed