video: 'मर्द हो और मां का दूध पिया है तो मैदान में आओ', TTP कमांडर ने PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दी खुली चुनौती

टीटीपी ने कई वीडियो जारी करके पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती दी है। वीडियो में नजर आ रहे टीटीपी कमांडर ने मांग की है कि जंग के मैदान में मुनीर असहाय जवानों को भेजने की बजाय पाकिस्‍तानी सेना के टॉप अधिकारियों को भेजें। इस वीडियो में 8 अक्टूबर के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम इलाके में हमले का वीडियो फुटेज भी दिखाया गया है।

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के नाक में दम कर रखा है। हाल ही में टीटीपी के लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया था। हाल ही में टीटीपी ने दावा किया था दोनों तरफ से हुई झड़प के दौरान 22 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए थे और बड़े पैमाने पर उन्होंने हथियार छीन लिए थे।

ttp news

तहरीक ए तालिब के कमांडर ने पाक आर्मी चीफ को दी खुली धमकी।(फोटो सोर्स: PTI)

इसी बीच टीटीपी ने कई वीडियो जारी करके पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती दी है। वीडियो में नजर आ रहे टीटीपी कमांडर ने मांग की है कि जंग के मैदान में मुनीर असहाय जवानों को भेजने की बजाय पाकिस्‍तानी सेना के टॉप अधिकारियों को भेजें। इस वीडियो में 8 अक्टूबर के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम इलाके में हमले का वीडियो फुटेज भी दिखाया गया है। टीटीपी का दावा है कि इस हमले में 22 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए थे और बड़े पैमाने पर उन्‍होंने हथियार छीन लिए थे।

End of Feed