बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद पर तारिक रहमान की हुई ताजपोशी; मो.युनुस की अंतरिम सरकार की औपचारिक विदाई

करीब दो साल से राजनीतिक अस्थिरता झेल रहे बांग्लादेश में अब एक स्थायी सरकार का गठन हो गया है। नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को आज राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बांग्लादेश के क्राउन प्रिंस कहे जाने वाले तारिक रहमान (Tarique Rahman) अब देश के किंग बन गए हैं। आज एक भव्य समारोह में पीएम पद पर उनकी ताजपोशी की गई। इसके साथ ही अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार (Sheikh Hasina Government) के पतन के बाद बनी अंतरिम सरकार के 18 महीने लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। इस शपथ ग्रहण में भारत की तरफ से लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

तारिक रहमान की हुई ताजपोशी।

तारिक रहमान की हुई ताजपोशी।

राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने 60 वर्षीय रहमान को ढाका स्थित जातीय संसद (जतिया संसद) के साउथ प्लाजा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। परंपरागत रूप से यह समारोह बंगाभवन में आयोजित किया जाता रहा है,लेकिन इस बार स्थल में बदलाव किया गया।

End of Feed