तालिबान ने PAK में किए हवाई हमले, बलूचिस्तान -KP में IS के ठिकानों को बनाया निशाना, भारी नुकसान का दावा

हमलों के निशाने पर बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले के गुलिस्तान इलाके और चागई जिले का शकर आब जंगल गार्डी क्षेत्र थे, जहां कथित तौर पर ISIS और अन्य शत्रु तत्वों के ठिकाने मौजूद थे। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई एजेंसी स्थित कम्बर खेल इलाके में ISIS-खुरासान के एक ठिकाने को भी निशाना बनाया गया।

Taliban attacks Pakistan: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में ISIS के ठिकानों को निशाना बनाकर रात भर हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि 'पिछली रात इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में ISIS के ठिकानों पर हमले किए। तालिबान ने अपने इस हमले में भारी नुकसान होने का दावा किया है।

afghanistan

पाकिस्तान में तालिबान का हमला। -प्रतीकात्मक तस्वीर

मंत्रालय के अनुसार, ये ठिकाने कथित तौर पर कुछ 'शत्रुतापूर्ण खुफिया हलकों' के समर्थन से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे, और पहले भी कई घातक हमलों की लॉन्चिंग बेस के तौर पर काम कर चुके थे।

End of Feed