सीरिया में तख्तापलट की कोशिश, विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क के बाहर डाला डेरा, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति अल असद!

Syria Civil War: खबर है कि विद्रोही लड़ाकों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क की भी घेराबंदी शुरू कर दी है और इसके उपनगरों तक पहुंच गए हैं। ऐसा पहली बार है जब विद्रोही 2018 के बाद से सीरियाई राजधानी के बाहरी इलाके में पहुंचे हैं।

Syria Civil War: सीरिया में अल असद सरकार के खिलाफ विद्रोहियों का आतंक खतरनाक दौर में पहुंच चुका है। विद्रोही लड़ाकों ने यहां के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है और अब वे सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके अलाखा खबर है कि विद्रोही लड़ाकों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क की भी घेराबंदी शुरू कर दी है और इसके उपनगरों तक पहुंच गए हैं। जानकारों का कहना है कि विद्रोही लड़ाके अल असद सरकार के तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं।

syria attack

सीरिया में विद्रोहियों का गुट

इस बीच अफवाह है कि देश के कई शहरों पर नियंत्रण कमजोर पड़ने के बाद राष्ट्रपति बसर अल असद देश छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, सरकारी मीडिया ने इसका खंडन किया है और कहा है कि राष्ट्रपति अल असद राजधानी दमिश्क में ही हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बता दें, ऐसा पहली बार है जब विद्रोही 2018 के बाद से सीरियाई राजधानी के बाहरी इलाके में पहुंचे हैं।

End of Feed