Romina Pourmokhtari: स्वीडन की रोमिना पारमोखतारी नाम की एक 26 साल की लड़की ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। रोमिना पारमोखतारी स्वीडन की जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाई गईं हैं। इस तरह से रोमिना स्वीडन की सबसे कम उम्र की मंत्री भी बन गई हैं।
स्वीडन की जलवायु परिवर्तन मंत्री रोमिना पारमोखतारी (फोटो- एपी)
फैसले से विपक्ष खफा
स्वीडन की नई सरकार में रोमिना को ये जिम्मेदारी दी गई है। 26 वर्षीय रोमिना पारमोखतारी अब तक लिबरल पार्टी की युवा शाखा की प्रमुख थीं और उन्हें अपनी राजनीतिक प्रोफाइल के रूप में पर्यावरण पर काम करने के लिए नहीं जाना जाता है। ये सबसे चकित करने वाली बात है। विपक्ष इस बात के लिए नई दक्षिणपंथी सरकार की आलोचना भी कर रहा है। विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को "विनाशकारी" करार दिया है।
कौन हैं रोमिना
रोमिना ईरानी मूल के परिवार से संबंध रखती हैं। कुछ दिनों पहले तक वो उस नेता की भी आलोचना करती थी, जो आज की तारीख में नई सरकार के मुखिया हैं और जिस प्रधानमंत्री के अंदर में रोमिना काम करेंगी। रोमिना ने मंत्री बनते ही सबसे कम उम्र के मंत्री के 27 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विरासत में मिली है राजनीति
रोमिना का परिवार पहले से ही राजनीति में काफी सक्रिय और रसूख वाला रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि पर्यावरण मंत्रालय उन्हें विरासत से मिली है। पर्यावरण पर सबसे मुखर रहने वाली कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन से ही आती हैं। ऐसे में रोमिना पर पर्यावरण में सुधार को लेकर काम करना भी काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि देश के विपक्ष से लेकर पूरी दुनिया की नजरें उनके सुधार वाले कदमों पर टिकी होंगी। जहां उनकी असली परीक्षा होगी।
