प्रेमिका के सर्विलांस ने एल मेंचो को फंसाया, झाड़ियों में छिपा मिला था कुख्यात ड्रग लॉर्ड, फिर आर्मी ने किया ढेर

इस अभियान और उसके बाद हुई हिंसा में सुरक्षा बलों, कार्टेल सदस्यों और अन्य लोगों सहित 70 से अधिक लोग मारे गए। मेक्सिको के अधिकारियों के अनुसार, देश के सबसे शक्तिशाली कार्टेल नेता और अमेरिका के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक की गिरफ्तारी की प्रक्रिया लंबी थी।

El Mencho Killed: मेक्सिको में जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के कुख्यात सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो की मौत की वजह उसकी प्रेमिका बनी। एल मेंचो की प्रेमिका को सर्विलांस पर रखकर ड्रग सरगना क पता लगाने में मदद मिली। और फिर रविवार को एल मेंचो को गिरफ्तार कर मार दिया गया। मेक्सिको के रक्षा सचिव जनरल रिकार्डो ट्रेविला ने कहा कि रविवार को मेक्सिको के विशेष बलों द्वारा चलाया गया अभियान, जिसमें अमेरिकी खुफिया जानकारी भी शामिल थी। यग ऑपरशन तब खत्म हुआ जब विशेष बलों ने ओसेगुएरा सर्वेंटेस को उसके गृह राज्य जलिस्को में झाड़ियों में छिपा हुआ पाया।

El Mencho

एल मेंचो तक कैसे पहुंची आर्मी?

70 से अधिक लोग मारे गए

भारी गोलीबारी के बाद आठ बंदूकधारी मारे गए और ड्रग सरगना और उसके दो अंगरक्षक घायल हो गए। ट्रेविला ने बताया कि एल मेंचो सहित दोनों अंगरक्षकों को हिरासत में लिया गया था और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कुल मिलाकर, इस अभियान और उसके बाद हुई हिंसा में सुरक्षा बलों, कार्टेल सदस्यों और अन्य लोगों सहित 70 से अधिक लोग मारे गए। मेक्सिको के अधिकारियों के अनुसार, देश के सबसे शक्तिशाली कार्टेल नेता और अमेरिका के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक की गिरफ्तारी की प्रक्रिया लंबी थी।

End of Feed