पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर भीषण आत्मघाती हमला, 12 सैनिकों समेत 15 की मौत; जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकी ढेर

Pakistan Suicide Attack: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के टैंक जिले में सुरक्षा चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। सेना की जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकी भी मारे गए। हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है। घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

Pakistan Suicide Attack: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आतंकवाद का साया एक बार फिर गहरा गया है। अफगान सीमा के करीब स्थित टैंक जिले में एक संयुक्त सुरक्षा जांच चौकी को निशाना बनाकर किए गए भीषण आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई, जिनमें 12 सैनिक शामिल हैं।

Terror Attack Pakistan

पाकिस्तान आत्मघाती हमला

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादी भी मारे गए हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि के दौरान हुई। आतंकवादियों ने पहले सैन्य और पुलिस बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही इस चौकी में घुसने का प्रयास किया।

End of Feed