Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, एक सप्ताह में दूसरी बार हिली धरती

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 06:34 PM IST

Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में 150 किमी की गहराई में जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। यह भूकंप शाम करीब 5 बजे आया।

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 150 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, यह 17:05:05 (IST) पर हुआ और भूकंप का केंद्र क्रमशः अक्षांश- 36.85 और देशांतर- 71.18 पर पाया गया।

earthquake in afghanistan, earthquake in faizabad

अफगानिस्तान में भूकंप

एनसीएस ने ट्वीट कर कहा कि 29-06-2023 को शाम 17:05:05 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप अक्षांश: 36.85 और लंबाई: 71.18, गहराई: 150 किमी पर अफगानिस्तान में फैजाबाद ईएसई से 62 किमी पर आया।

End of Feed