इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के टरनेट शहर के पास उत्तरी मालुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। USGS के अनुसार भूकंप 10 किमी गहराई पर था। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जिससे इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में 1000 किमी तक खतरा बना हुआ है।

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के टरनेट शहर के पास गुरुवार सुबह जोरदार भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 तीव्रता बताई जा रही है।इस भूकंप के बाद आसपास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के उत्तरी मालुक्का प्रांत में टेरनेट से करीब 120 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

Earthquake

इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके (सांकेतिक फोटो)

शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.4 कर दिया गया। भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से करीब 120 किलोमीटर दूर नॉर्थ मालुक्का प्रांत के पास समुद्र में स्थित था। इस भूकंप के बाद आसपास के देशों में सुनामी का खतरा हो सकता है। यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है। ऐसे में के इन देशों के तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

End of Feed