Earthquake in Taiwan: ताइवान में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, झुक गईं गगनचुंबी इमारतें, जापान ने जारी किया सुनामी अलर्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 3, 2024, 11:20 AM IST

ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने तीव्रता 7.2 बताई है, भूकंप से कई इमारतें झुक गई हैं। इसमें अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जानिए अब तक का अपडेट।

Earthquake Hits Near Taiwan: बुधवार सुबह ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, तेज भूकंप के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और ये झुक गई हैं। भूकंप आने के तुरंत बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

Earthquake Taiwan

ताइवान में भूकंप

4 की मौत, 50 घायल

ताइवान के अग्निशमन विभाग ने कहा कि द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। वहीं, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने 3 मीटर (9.8 फीट) तक की सुनामी की भविष्यवाणी की है। तीव्र भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद देश ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के पास के तटीय क्षेत्रों के लिए एक निकासी सलाह भी जारी की।

पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई

भूकंप के कारण दक्षिणपूर्वी शहर हुलिएन के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी पहली मंजिल ढह गई है तथा शेष इमारत झुक गई है। ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गईं। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है और उन्हें हेलमेट पहनाए गए। कुछ बच्चे ऊपर से गिरती चीजों से बचाव के लिए अपने सिर को किताबों से ढकते दिखे। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने कहा कि हुलिएन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि दो घंटे बाद सुनामी का खतरा मोटे तौर पर टल गया है।

End of Feed