'आपने हमें जाने की इजाजत दी और अब आप फायरिंग...' होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमले का Audio वायरल, गोलीबारी के बीच क्या हुई बात?

Strait of Hormuz: ईरान-अमेरिका संघर्ष की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी गनबोट्स द्वारा भारतीय जहाजों पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस दौरान एक वायरल ऑडियो ने हालात की भयावहता को उजागर किया, जिसमें ‘सनमार हेराल्ड’ के एक नाविक को घबराहट में ईरानी यूनिट से फायरिंग रोकने की अपील करते सुना जा सकता है।

Strait Of Hormuz: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों पर निशाना बनाया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई अचानक फायरिंग ने न केवल समुद्री सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इसी बीच इस पूरी घटना का सबसे भयावह पहलू एक आपातकालीन ऑडियो संदेश के जरिए सामने आया है, जो उस समय रिकॉर्ड हुआ जब समंदर की लहरों पर गोलियां बरस रही थीं।

Strait Of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर चली गोलियां। AI IMAGE

ऑडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो सुनकर दुनिया हैरान है। यह संदेश भारतीय जहाज ‘सनमार हेराल्ड’ के चालक दल के एक सदस्य द्वारा भेजा गया था. ऑडियो में नाविक की आवाज में घबराहट और हैरानी साफ सुनी जा सकती है।

End of Feed