ईरान का बड़ा बयान: 'कल नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट', ओमान के साथ अस्थायी समुद्री मार्ग पर बनी सहमति

ईरान ने कहा है कि ओमान के साथ बना अस्थायी समुद्री रास्ता होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने का संकेत नहीं है। ईरानी उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि जलडमरूमध्य सैन्य रूप से बंद है और कल नहीं खुलेगा। नए रास्ते से केवल कमर्शियल जहाजों को अनुमति होगी।

ईरान और ओमान के बीच जहाजों की आवाजाही के लिए बने नए समुद्री समझौते के बाद ईरान ने साफ किया है कि इसे 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के दोबारा खुलने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने साफ शब्दों में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल सैन्य रूप से पूरी तरह बंद है और यह रास्ता कल नहीं खुलेगा।

Straight of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (File Photo)

'होर्मुज कल नहीं खुलेगा’

ईरानी अधिकारी ने मंगलवार रात एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि ईरान और ओमान के बीच बनी सहमति का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया गया है। उन्होंने कहा, “होर्मुज कल नहीं खुलेगा।” उनके मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था केवल एक अस्थायी समुद्री रास्ता है।

End of Feed