यमन के स्पाइडर मैन की दर्दनाक मौत, बिना रस्सी के खड़ी चट्टान पर कर रहे थे चढ़ाई; अचानक ज्वालामुखी क्रेटर में गिरे, गंवाई जान

Spider Man of Yemen: यमन के मशहूर एडवेंचर प्रेमी अल-क़ाका इब्न अंतार की एक खतरनाक चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को दक्षिणी यमन के धाले प्रांत स्थित हरदाह डैम ज्वालामुखी क्रेटर में हुआ।

Spider Man of Yemen: यमन के मशहूर एडवेंचर प्रेमी अल-क़ाका इब्न अंतार की एक खतरनाक चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। "यमन के स्पाइडर-मैन" के नाम से लोकप्रिय 30 वर्षीय अंतार बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखी क्रेटर की खड़ी चट्टानों पर चढ़ रहे थे, उसी वक्त अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गए।

Spider Man of Yemen

यमन के स्पाइडर मैन की दर्दनाक मौत

कहां हुआ दर्दनाक हादसा?

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को दक्षिणी यमन के धाले प्रांत स्थित हरदाह डैम ज्वालामुखी क्रेटर में हुआ। अंतार क्रेटर की खड़ी दीवारों पर केवल हाथों के सहारे चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ फिसल गया और वे करीब 120 मीटर गहरे क्रेटर में जा गिरे।

End of Feed