स्पेन रेल हादसे में 68 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन? PM ने दिए जांच के आदेश, 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

Spain Train Crash: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटनास्थल का दौरा किया।

Spain Train Crash: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना की विस्तृत जांच कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर जांच में लापरवाही या सुरक्षा व्यवस्था में खामी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spain Train Crash

स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनों के बीच बुधवार को हुई भीषण भिड़ंत

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मैड्रिड और सेविले के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर सुबह करीब नौ बजे से पहले हुआ। इसमें रेनफे एवीई और इरियो की दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। इस भिड़ंत की वजह से कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत और बचाव अभियान के लिए आपातकालीन सेवाओं, सिविल गार्ड, ड्रोन ऑपरेटरों और फोरेंसिक जांचकर्ताओं को तैनात किया गया।

End of Feed