Spain Wildfire: स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग, 12 की मौत 23 लापता, कई शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले

अल्मेरिया में लगी इस आग में कई लोगों के शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले। माना जा रहा है कि आग से बचकर भागने की कोशिश के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्पेन के जंगल में लगी आग ने शुक्रवार तड़के तक 12 लोगों की जान ले ली। आग लगने की इस घटना को स्पेन के इतिहास के सबसे घातक दावानल में से एक बताया जा रहा है। लोकप्रिय पर्यटन स्थल दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया में लगी इस आग में कई लोगों के शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले। माना जा रहा है कि आग से बचकर भागने की कोशिश के दौरान उनकी मौत हो गई।

Spain Wildfire

स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग

अंदालूसिया क्षेत्र के प्रमुख जुआन मैनुअल मोरेनो ने बताया कि आग में आठ लोग झुलस गए हैं, जबकि 23 अन्य लापता हैं। आग पर काबू पाने के लिए 150 दमकलकर्मी और स्पेन की सैन्य आपदा इकाई के 220 सैनिक तैनात हैं। अब तक यह आग 3,200 हेक्टेयर से अधिक जंगल और कृषि भूमि को अपनी चपेट में ले चुकी है।

End of Feed