स्पेन में प्रवासियों का सैलाब! मोरक्को से हजारों की घुसपैठ, सीमा पर सेना तैनात

स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा (Ceuta) में मोरक्को सीमा से हजारों अवैध प्रवासियों ने एक साथ घुसपैठ की कोशिश की, जिससे हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना तैनात कर दी है। सोशल मीडिया पर सीमा पार करने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

स्पेन के सेउटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासियों ने घुसपैठ की है। मोरक्को की सीमा से हजारों प्रवासियों के एक साथ सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।इस दौरान कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्पेन सरकार ने सीमा पर सेना तैनात करने का फैसला किया है।

spain

स्पेन में हजारों अवैध प्रवासियों की घुसपैठ, 9 की मौत; सीमा पर सेना तैनात। AP

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों प्रवासी समुद्र के रास्ते तैरकर और पैदल सीमा पार कर स्पेन के क्षेत्र सीयुटा में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अचानक हुई इस भारी संख्या में घुसपैठ से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया। प्रवासियों में बड़ी संख्या युवा पुरुषों की थी, हालांकि कुछ परिवार और बच्चे भी इस भीड़ का हिस्सा बताए गए हैं।

End of Feed