क्या पीछे हट गया तानाशाह किम-जोंग-उन? दक्षिण कोरिया ने स्पाई सैटैलाइट का प्रक्षेपण किया स्थगित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 04:32 PM IST

South Korea Spy Satellite: स्पेसएक्स के साथ एक अनुबंध के तहत, दक्षिण कोरिया को 2025 तक पांच जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने हैं। स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके इसका पहला प्रक्षेपण अमेरिका में कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से होना था।

South Korea Spy Satellite: दक्षिण कोरिया ने अपने पहले सैन्य जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया है। इसका प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को होना था। कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने अपने पहले जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का दावा किया था। हालांकि, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि मौसम की स्थिति के कारण प्रक्षेपण विलंबित हुआ है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रक्षेपण इस शनिवार के लिए अस्थायी रूप से पुनर्निर्धारित किया गया है लेकिन यह कोई निश्चित तारीख नहीं है।

Kim Jong Un

किम जोंग उन

बता दें, स्पेसएक्स के साथ एक अनुबंध के तहत, दक्षिण कोरिया को 2025 तक पांच जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने हैं। स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके इसका पहला प्रक्षेपण अमेरिका में कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से होना था। दक्षिण कोरिया के पास फिलहाल अपना कोई सैन्य जासूसी उपग्रह नहीं है और वह उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अमेरिकी जासूसी उपग्रहों का आंशिक रूप से सहारा लेता है।

End of Feed