ओमान ने उड़ान से रोका, फिर UAE में जहाज कैसे उड़ा रहा था अल-हम्मामी? स्मित मच्छार पर हमले के बाद खंगाले जा रहे पुराने रिकॉर्ड

फ्लाईदुबई विमान में पायलट द्वारा कथित तौर पर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने और उसे क्रैश करने की कोशिश के मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर नए सवाल उठे हैं।

फ्लाईदुबई विमान में हुए हमले की जांच के दौरान सह-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। क्षेत्रीय अधिकारियों और मामले से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक पूर्व में हमाम अल हम्मामी को ओमान ने उड़ान भरने से रोक दिया था। इसका कारण उसके कथित तौर पर चरमपंथी विचारों की ओर झुकाव को लेकर सामने आई सुरक्षा संबंधी चिंताएं थीं।

Flydubai

फ्लाईदुबई की फ्लाइट। (फोटो- AP)

एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसे Oman Air में पायलट के बजाय प्रशासनिक पद पर भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में UAE की एयरलाइन फ्लाईदुबई ने उसे सह-पायलट के तौर पर नौकरी दे दी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फ्लाईदुबई में भर्ती के दौरान उसका बैकग्राउंड कितने अच्छे से वैरिफाई किया गया था।

End of Feed