अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए बर्लुस्कोनी ने छोड़ी भारी भरकम रकम, वसीयत में बेटों के लिए भी जायदाद

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 10, 2023, 01:23 PM IST

Silvio Berlusconi News : बर्लुस्कोनी ने अपनी जायदाद का बंटवारा 60-40 के हिसाब से किया है। जायदाद का 60 प्रतिशत हिस्सा उन्होंने अपनी पहली शादी से जन्मे अपने सबसे बड़े दो बच्चों मरीना एवं पियर के नाम किया है जबकि दूसरी शादी से जन्मे तीन बच्चों को उन्होंने अपनी 40 फीसदी संपत्ति दी है।

Silvio Berlusconi News : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी 33 साल की प्रेमिका मार्टा फासीना के लिए भारी भरकम रकम का बंदोबस्त किया है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में मार्टा के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक की राशि छोड़ी है। दिवंगत पूर्व पीएम ने अपने मीडिया का साम्राज्य एवं कारोबार अपने दो बच्चों के नाम किया है। रिपोर्टों के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने अपने भाई पावलो को भी निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने भाई को 100 मिलियन यूरो दिए हैं। इटली में बर्लुस्कोनी की यह वसीयत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

Silvio Berlusconi

वसीयत में अपने बच्चों एवं भाई के लिए संपत्ति छोड़ी।

बर्लुस्कोनी का निधन 86 साल की उम्र में हुआ

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने से मार्टा से कानूनी रूप से शादी नहीं की थी लेकिन जब वह अपने निधन के करीब थे तो उन्होंने मार्टा को अपनी पत्नी के रूप में पेश किया। गत 12 जून को बर्लुस्कोनी का निधन 86 साल की उम्र में हुआ। उन्हें ल्यूकेमिया की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी मौत हो गई। मार्टा और बर्लुस्कोनी साल 2020 में रिश्ते में आए। मार्टा पोर्जा इटालिया पार्टी की सदस्य हैं। इस पार्टी का गठन साल 1994 में हुआ।

End of Feed