Pakistan: पलट गया फैसला...धर्मांतरण की शिकार सिख लड़की परिवार के पास लौटी, पहले कोर्ट में मुस्लिम पति को मिली थी जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:29 AM IST

Pakistan: निशा (बदला हुआ नाम) को पाकिस्तान में हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से कुछ मुस्लिमोंं ने 12 अगस्त को अगवा कर लिया था। इसके तुरंत बाद, लड़की के माता-पिता पास के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां तब शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। लड़की की एक किडनैपर से शादी करा दी गई थी।

पाकिस्तान में जिस सिख लड़की का अपहरण करके जबरन धर्मांतरण किया गया था, उस संबंध में अब पाकिस्तान की एक अदालत ने बड़ा फैसला देते हुए लड़की को माता-पिता के पास भेज दिया है। हालांकि पहले कोर्ट ने लड़की को उसके मुस्लिम पति के पास भेज दिया था, तब पिता कोर्ट के इस फैसले से नाराज दिखे थे।

Sikh girl abducted and converted to Islam pakistan

पाकिस्तान में सिख लड़की का हुआ जबरन धर्मांतरण (प्रतीकात्मक फोटो)

लड़की को दो महीने पहले पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उसका जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गयी थी। जिसके बाद माता-पिता तुरंत पुलिस के पास गए थे, लेकिन तब उन्हें मदद नहीं मिली थी। काफी कोशिशों के बाद एक महीने बाद इस मामले की शिकायत दर्ज की गई थी।

End of Feed