Video: पाकिस्तान में बाढ़ के पानी में उतरकर कवरेज कर रहा 'Pak रिपोर्टर' देखते ही देखते बह गया?

पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही जहां पूरे देश को हिला रही है, वहीं एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में उतकर रिपोर्टिंग कर रहा एक पत्रकार पानी के बहाव में बहता दिखा।

सोशल मीडिया पर बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे एक पाकिस्तानी पत्रकार का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो गले-गले पानी में उतरकर रिपोर्टिंग कर रहा है। रिपोर्टर गर्दन तक पानी में डूबा नजर आ रहा है और वहां के हालात का वर्णन कर रहा है इस बीच कुछ ऐसा होता है जो शॉकिंग है।

pakistan flood reporter viral video

पाकिस्तान में बाढ़ के पानी में उतरकर कवरेज कर रहा 'पाकिस्तानी रिपोर्टर (फोटो: Video Grab)

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रावलपिंडी के चहान डैम के पास बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहा एक पत्रकार तेज बहाव में बह गया, वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर गर्दन तक पानी में डूबा दिख रहा है और उसी हालात में वो माइक लेकर कवरेज कर रहा है।

End of Feed