'इलेक्शन नहीं, एक सुनियोजित नाटक', शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव को बताया फर्जी; युनुस को भी घेरा

Bangladesh Elections: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को अंतरिम सरकार द्वारा कराए जा रहे आम चुनावों को ''एक सुनियोजित नाटक'' करार दिया। उन्होंने कहा कि अवामी लीग-मुक्त चुनाव को जनता ने बड़े पैमाने पर अस्वीकार कर दिया।

Bangladesh Elections: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को अंतरिम सरकार द्वारा कराए जा रहे आम चुनावों को ''एक सुनियोजित नाटक'' करार दिया और ''एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव'' कराने की मांग की। तीस वर्षों में पहली बार, आवामी लीग का चुनावी चिह्न 'नाव' चुनाव के मतपत्र पर दिखाई नहीं दिया, जो अगस्त 2024 में व्यापक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में हसीना को सत्ता से हटाने के बाद पहला चुनाव है।

Sheikh Hasina

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

युनुस सरकार पर बरसीं शेख हसीना

भारत में रह रही 78 वर्षीय हसीना ने कहा कि मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार के तहत हो रहे चुनाव मूल रूप से ''एक सुनियोजित नाटक'' हैं।

End of Feed