शहबाज शरीफ ने दी दखल, इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर लगी रोक हटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:36 PM IST

पीटीआई चीफ इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक आयोग ने रोक लगाई थी , हालांकि पीएम शहबाज शरीफ के दखल के बाद रोक हटा ली गई है।

पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक ने शनिवार को टेलीविजन चैनल पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों या मीडिया वार्ता के प्रसारण या पुन: प्रसारण पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि इस तरह की सामग्री को प्रसारित करने से लोगों में नफरत पैदा होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा। हालांकि बाद में रोक हटा ली गई। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने आगाह किया है कि किसी भी उल्लंघन के मामले में वह प्रसारण लाइसेंस को निलंबित कर देगा। पीईएमआरए ने एक अधिसूचना में कहा था कि किसी भी उल्लंघन के मामले में बिना किसी कारण बताओ नोटिस के सार्वजनिक हित में कानून के अन्य सक्षम प्रावधानों के साथ लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।’’

imran khan

इमरान खान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया

नियामक ने यह भी कहा कि खान ने अपने मार्च के दौरान भाषणों में तथा एक दिन पहले अस्पताल से एक संबोधन में ‘‘हत्या की साजिश रचने के लिए सरकारी संस्थानों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए।मीडिया नियामक ने कहा कि इस तरह की सामग्री को प्रसारित करने से कई कानूनों का उल्लंघन होता है और इससे ‘‘लोगों के बीच नफरत’’ पैदा होने की आशंका है।इस तरह के उल्लंघन से सार्वजनिक शांति भंग होने या राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे में पड़ने की भी आशंका है।

End of Feed