अमेरिका में फिर अंधाधुंध गोलीबारी, कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में गोलीबारी में 4 की मौत, 10 घायल

सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने पीड़ितों की स्थिति के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई है। कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने शनिवार रात यह जानकारी दी। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है।

Shooting USA e

अमेरिका में फिर गोलीबारी (File photo: AP)

गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 10 घायल

स्टॉकटन के एक बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। शेरिफ अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने बताया कि पीड़ितों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। ब्रेंट ने घटनास्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुरुआती संकेतों से लगता है कि यह एक लक्षित घटना हो सकती है।

End of Feed