पाकिस्तान में कुदरती तबाही से कहां-कहां गईं लोगों की जान? बिजली आपूर्ति बाधित

Pakistan Rain: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम को तेज तूफान और भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। पंजाब सरकार के अनुसार, 13 करोड़ से अधिक की आबादी वाले प्रांत में अधिकांश मौतें जर्जर घरों के ढहने या गिरे हुए ‘बिलबोर्ड’ के नीचे दबने के कारण हुईं।

Pakistan Rain: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम को तेज तूफान और भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रांतीय सरकार ने रविवार को बताया कि तूफान इतना शक्तिशाली था कि इसने सड़क और हवाई यातायात को बाधित कर दिया, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Pakistan Rain

पाकिस्तान में भारी बारिश से कोहराम (फाइल फोटो)

20 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

पंजाब सरकार के अनुसार, 13 करोड़ से अधिक की आबादी वाले प्रांत में अधिकांश मौतें जर्जर घरों के ढहने या गिरे हुए ‘बिलबोर्ड’ के नीचे दबने के कारण हुईं। प्रांतीय सरकार ने रविवार को कहा, ‘‘पंजाब के विभिन्न हिस्सों में शक्तिशाली तूफान और भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए।’’

End of Feed