दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान में तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 20 की मौत, 150 से अधिक घायल

Pakistan: कराची से लाहौर जाने वाली एक निजी विमानन कंपनी की उड़ान एफएल-842 लाहौर हवाई अड्डे पर खराब मौसम की वजह से उतर नहीं सकी और यात्री बाल-बाल बचे।

Image

पाकिस्तान में बारिश से कहर (फाइल फोटो)

Photo : AP

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम को तेज तूफान और भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रांतीय सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब सरकार ने बताया कि तूफान इतना शक्तिशाली था कि इसने सड़क और हवाई यातायात को बाधित कर दिया, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

पंजाब प्रांत में तबाही

पंजाब सरकार के अनुसार, 13 करोड़ से अधिक की आबादी वाले प्रांत में अधिकांश मौतें जर्जर घरों के ढहने या गिरे हुए ‘बिलबोर्ड’ के नीचे दबने के कारण हुईं। प्रांतीय सरकार ने रविवार को कहा, ‘‘पंजाब के विभिन्न हिस्सों में शक्तिशाली तूफान और भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए।’’

कई शहरों में भारी स्थिति

तेज हवा और ओला वृष्टि ने संघीय राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को भी प्रभावित किया जहां फसलों और बिजली के तारों भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण कई निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

उड़ान सेवा प्रभावित

विमान में कंपन की वजह से उसमें सवार यात्रियों द्वारा घबराहट में कुरान की आयतें पढ़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में वे विमान के सुरक्षित उतरने के लिए प्रार्थना करते और रोते हुए दिखे। खराब मौसम के कारण विमान हवाई अड्डा पर नहीं उतर सका, इसलिए हवाई यातायात नियंत्रक ने पायलट को विमान को वापस कराची ले जाने की सलाह दी। पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, घरों की दीवारें और छतें ढहने तथा पेड़ के नीचे दबने से लाहौर और झेलम में तीन-तीन, सियालकोट और मुजफ्फरगढ़ में दो-दो तथा शेखपुरा, ननकाना साहिब, अटक, मुल्तान, राजनपुर, हाफिजाबाद, मियांवाली, झंग गुजरांवाला और लय्या में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। सौर पैनल और ‘बिलबोर्ड’ गिरने की दो दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article