सर्बिया में कक्षा सात के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, आठ बच्चों समेत गार्ड की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 07:07 PM IST

Firing in School : पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी छात्र ने अपने पिता की पिस्टल से स्कूल में गोलीबारी की। उसने साथी छात्रों पर कई राउंड फायर किए।

Firing in School : सर्बिया के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां कक्षा सात के एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें आठ बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सर्बियाई पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने पिता की बंदूक से गोलीबारी की।

Serbia School Shooting

सर्बिया के स्कूल में गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह 8:40 बजे गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो कक्षा सात के छात्र को गोली चलाते हुए पाया गया। अधिकारियों ने बताया, आरोपी छात्र ने स्कूल के गार्ड व अन्य छात्रों पर कई राउंड फायर किए, जिससे आठ बच्चे और सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। इस घटना में छह बच्चे और शिक्षक घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed